Subscribe Us

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

डिजिटल डेस्क, दुबई। भारत में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस बेकाबू हो चुकी है। भारत हर स्तर पर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है। हर दिन 3 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, ढाई हजार से ज्यादा मौतें हो रही है। कोरोना के खिलाफ इस जंग में अमेरिका, चीन, पाकिस्तान समेत कई देश मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इस बीच भारत के अच्छे मित्र देश सऊदी अरब ने मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं और विश्व की सबसे  ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर भारत के लिए तिरंगे झंडे के साथ स्टे स्ट्रोंग इंडिया लिखा गया है। 

UAE में भारत के दूतावास ने ट्विटर पर लिखा है, भारत कोरोना वायरस के खिलाफ भीषण युद्ध लड़ रहा है, ऐसे में उसका मित्र यूएई अपनी शुभकामनाएं भेजता है। भारतीय दूतावास ने इसका एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है। भारत में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए सऊदी अरब से 80 मीट्रिक टन जीवन रक्षक गैस लायी जा रही है। ऑक्सीजन को भेजने का काम अडानी समूह और लिंडे कंपनी के सहयोग से हो रहा है। भारत में एक्टिव मरीजों की संख्या 28 लाख के पार चली गई है। जबकि अबतक एक लाख 95 हजार 123 लोगों की मौत हो चुकी है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
UAE wrote for Burj Khalifa for India 'Stay Strong India'
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3xxv7YX
via

Post a Comment

Facebook

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement