Subscribe Us

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। अमेरिका, भारत, ब्राजील जैसे देशों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां संक्रमण के केस सबसे ज्यादा हैं। वहीं, अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने डराने वाली जानकारी दी है। WHO के मुताबिक भारत में कोरोना के नए B.1.617 वेरिएंट ने तबाही मचाई है। अब ये वेरिएंट 44 देशों में पहुंच चुका है। जो तीसरी लहर में भी आएगा। फिलहाल आने वाला समय कोरोना संक्रमण के लिहाज से बेहद खतरनाक है। 

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के मुताबिक पूरे विश्व में कोरोनावायरस के मामले 16.15 करोड़ के पार हो गए है, जबकि मौतों की संख्या बढ़कर 33.5 लाख से ज्यादा हो गई है। यह आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने साझा किए हैं। दुनिया में 16 करोड़ 15 लाख 48 हजार 671 संक्रमित हैं। वहीं, 33 लाख 52 हजार 915 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले अमेरिका जैसे देश में सबसे अधिक मामलों 3 करोड़ 28 लाख 93 हजार 31 संक्रमित केस है। यहां अब तक 5 लाख 85 हजार 224 लोगों की मौत हो चुकी है। 

अमेरिका के बाद दुनिया में भारत दूसरा सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है। भारत में अब तक 2 करोड़ 43 लाख 72 हजार 243 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से 2 करोड़ 4 लाख 26 हजार 323 लोगों की जान बचा ली गई है। जबकि 2 लाख 66 हजार 229 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 36 लाख 69 हजार 573 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (15,519,525), फ्रांस (5,909,386), तुर्की (5,095,390), रूस (4,866,641), यूके (4,462,603), इटली (4,146,722), स्पेन (3,604,799), जर्मनी (3,588,502), अर्जेंटीना (3,269,466) और कोलंबिया (3,084,460) हैं। मौतों के मामले में ब्राजील 432,628 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत (262,317), मैक्सिको (219,089), यूके (127,930), इटली (123,927), रूस (113,182) और फ्रांस (107,584) में 100,000 से ज्यादा लोगों की जाने गई है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus cases across the world have crossed 161.5 million
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3eLpM8T
via

Post a Comment

Facebook

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement