Subscribe Us

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के चुनाव नतीजे रविवार को घोषित किए गए। 5 राज्यों में सबसे ज्यादा नजरें बंगाल पर टिकी थी। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार तृणमूल कांग्रेस की सीधी टक्कर भाजपा से थी। इससे पहले के चुनावों में तृणमूल की सीधी टक्कर कांग्रेस और लेफ्ट से होती थी। 

इन चुनावों में टीएमसी ने जीत की हैट्रिक लगाई। बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व वाली बीजेपी को हराकर दिखा दिया की बंगाल में अभी भी उन्हीं का डंका बजता है। तीसरी बार की यह जीत न सिर्फ राज्य में बनर्जी की स्थिति को और मजबूत करेगी, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में भी मदद करेगी।

नंदीग्राम से हारी ममता
बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट से ममता बनर्जी के सामने उनके पूर्व सहयोगी और भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी मैदान में थे। सुवेंदु अधिकारी ने 1957 वोटों से ममता बनर्जी को हरा दिया। नंदीग्राम से ममता बनर्जी चुनाव हार गईं। ममता बनर्जी ने अपनी हार स्वीकार कर ली। लेकिन साथ ही आरोप लगा कि पहले उन्हें जीता हुआ घोषित किया गया और बाद में दबाव में आकर चुनाव आयोग ने फैसला पलट दिया। बंगाल में टीएमसी की जीत के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि नंदीग्राम के बारे में चिंता मत करो। नंदीग्राम के लोग जो भी जनादेश देंगे, मैं उसे स्वीकार करती हूं। मुझे कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन मैं न्यायालय जाऊंगी क्योंकि मुझे जानकारी है कि परिणामों की घोषणा के बाद कुछ हेरफेर की गई और मैं उसका खुलासा करूंगी।

ममता ने लोगों को समर्पित की जीत
तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी को तैयार है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की जनता को यह जीत समर्पित की है। बनर्जी ने कहा कि यह बंगाल के लोगों की जीत है। यह देश के लोगों की जीत है। यह लोकतंत्र की जीत है। बंगाल के लोगों ने लोकतंत्र को बचाया है। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। ममता ने कहा कि मैं घोषणा करती हूं कि राज्य के सभी लोगों को मुफ्त टीका मिलेगा। 

ममता बनर्जी ने कहा, मैं केंद्र सरकार से यह भी अनुरोध करना चाहूंगी कि वह देश के सभी लोगों के लिए मुफ्त टीकाकरण की व्यवस्था करें। यह हमारी मांग है और अगर यह पूरी नहीं होती है, तो मैं इसे करूंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने धन-बल, बाहुबल और ताकत का इस्तेमाल किया, लेकिन बंगाल की जनता ने विकास के लिए वोट दिया है। बंगाल के लोगों ने लोकतंत्र को बचाया है। मैं अपनी सभी माताओं, बहन और अल्पसंख्यक भाइयों और बहनों को बधाई देती हूं। बनर्जी ने यह भी घोषणा की कि कोविड की स्थिति के कारण अभी कोई विजय जुलूस नहीं होगा। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह भी मामूली तरीके से ही आयोजित किया जाएगा।

5 राज्यों के क्या रहे नतीजे?

1. बंगाल

कुल सीटें: 294 (वोटिंग 292 सीटों पर हुई)
बहुमत: 148 (292 सीटों के लिहाज से 147)
रिजल्ट: तृणमूल+ (214)
           भाजपा+ (76)
           कांग्रेस+ (1)
           अन्य (1)
पिछली बार कौन जीता: तृणमूल कांग्रेस
नोट: 2016 में GJM भाजपा के साथ था और उसने 3 सीटें जीती थीं। इस तरह NDA को 6 सीटें मिली थीं। वहीं, 2 सीटों पर चुनाव टल गए हैं। इसलिए 292 सीटों पर बहुमत का आंकड़ा 147 है। बची हुई 2 सीटों पर वोटिंग के बाद बहुमत का आंकड़ा 148 हो जाएगा।

2. असम

कुल सीटें: 126
बहुमत: 64
रिजल्ट: भाजपा+ (76)
           कांग्रेस+ (49)
           अन्य (1)
पिछली बार कौन जीता: भाजपा+
नोट: 2016 में भाजपा गठबंधन को 86 सीटें मिली थीं। 12 सीट जीतने वाली बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट इस बार भाजपा की जगह कांग्रेस के साथ है। वहीं, 2016 में जनता दल के साथ लड़ी AIUDF भी कांग्रेस के साथ है।

3. तमिलनाडु

कुल सीटें: 234
बहुमत: 118
पिछली बार कौन जीता: अन्नाद्रमुक
नोट: 2016 में भाजपा और अन्नाद्रमुक अलग-अलग चुनाव लड़े थे।

4. केरल

कुल सीटें: 140
बहुमत: 71
रिजल्ट: माकपा+ (93)
           कांग्रेस+ (41)
           भाजपा+ (0)
           अन्य (6)
पिछली बार कौन जीता: LDF

5. पुडुचेरी

कुल सीटें: 30
बहुमत: 16
रिजल्ट: कांग्रेस+ (8)
           AINRC+ (16)
           अन्य (6)
पिछली बार कौन जीता: कांग्रेस+द्रमुक
नोट: 2016 में भाजपा, अन्नाद्रमुक और AINRC ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Election results of West Bengal, Assam, Tamil Nadu, Kerala and Puducherry declared
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3nI2Jif

Post a Comment

Facebook

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement