Subscribe Us

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमण के नए मामले हर रोज सामने आ रहे हैं। लेकिन यह स्थिति कमजोर होने की वजाय घातक होती नजर आ रही है। आलम यह कि भारत और अमेरिका में मौतों का आंकड़ा दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। विश्वभर में जहां कोरोना प्रभावित देशों में अमेरिका पहले नंबर पर काबिज है, वहीं भारत का नाम दूसरे नंबर पर आ गया है। जबकि तीसरे नंबर पर ब्राजील सबसे अधिक मौतों के मामले में आगे है। 

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक दुनियाभर में इस वायरस की चपेट में आए 33.4 लाख लोगों को अपनी जान गंवाना पड़ी है। 

Covid-19 India: 24 घंटे में 3.43 लाख नए केस, 4000 संक्रमितों की मौत

बात करें विश्व में इस महामारी से अब तक संक्रमित हुए कुल मरीजों की तो इनकी संख्या 16.08 करोड़ के पार जा पहुंची है। रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 16 करोड़ 08 लाख 25 हजार 974 से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 33 लाख 40 हजार 130 लोग की मौत हो चुकी है।  

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका का नाम सबसे ऊपर है। इस वायरस से यहां अब तक 3 करोड़ 28 लाख 52 हजार 543 लोग इस महामारी के शिकार हुए हैं। वहीं 5 लाख 84 हजार 478 लोग काल के गाल में समा गए हैं। 

अब 12-16 हफ्ते में लगेगी कोविशील्ड की दूसरी खुराक

इसके अलावा भारत में कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते मरीजों के चलते य​ह दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित दूसरा देश बन गया है। यहां अब तक 2 लाख 62 हजार 317 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 2 करोड़ 40 लाख 46 हजार 809 लोग इससे ग्रसित हैं। जबकि मौतों के मामले में 4 लाख 30 हजार 417 संख्या के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 30 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश:

देश का नाम

कुल संक्रमितों का आंकड़ा

ब्राजील

15,433,989

फ्रांस

5,902,343

तुर्की

5,083,996

रूस

4,857,303

यूके

4,460,405

इटली

4,139,160

स्पेन

3,598,452

जर्मनी

3,598,452

अर्जेंटीना

3,242,103

कोलम्बिया

3,067,879



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Corona World: More than 16 crore people were infected by the virus, 33.4 lakh people died
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3br7tUq
via

Post a Comment

Facebook

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement