Subscribe Us

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में इस वक्त कोरोनावायरस (Coronavirus) के एक्टिव केस की संख्या तेजी से बढ़ी है। कई देशों में हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं, जहां दिन प्रतिदिन यह संख्या लगातार बढ़ रही है और इसी के साथ टूट रहे हैं पुराने रिकॉर्ड। इनमें भारत भी शामिल है, जहां रोजाना कोविड-19 (Covid-19) से होने वाली मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। 

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक दुनियाभर में इस वायरस की चपेट में आए 32 लाख 37 हजार 435 लोगों को अपनी जान गंवाना पड़ी है। 

Covid-19 India: 24 घंटे में मिले 4.14 लाख से अधिक मरीज

बात करें विश्व में इस महामारी से अब तक संक्रमित हुए कुल मरीजों की तो इनकी संख्या 15.56 करोड़ के पार जा पहुंची है। रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 15 करोड़ 56 लाख 23 हजार 871 से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। 

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शामिल है। यहां अब तक 3 करोड़ 26 लाख 03 हजार 569 लोग इस महामारी के शिकार हुए हैं। वहीं 5 लाख 80 हजार 054 लोग काल के गाल में समा गए हैं। 

नागपुर से हैदराबाद जा रही एयर एंबुलेंस का टायर जमीन पर गिरा

इसके अलावा भारत में कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते मरीजों के चलते य​ह दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित दूसरा देश बन गया है। यहां अब तक 2 लाख 34 हजार 083 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 2 करोड़ 14 लाख 91 हजार 598 लोग इससे ग्रसित हैं। जबकि मौतों के मामले में 4 लाख 16 हजार 949 संख्या के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 20 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश:

देश का नाम  

कुल संक्रमितों का आंकड़ा

ब्राजील

15,003,563 

फ्रांस

5,789,283

तुर्की

4,977,982

रूस

4,799,872

यूके

4,444,259

इटली

4,082,198

स्पेन

3,559,222

जर्मनी

3,491,098

अर्जेंटीना

3,095,582

कोलम्बिया

2,951,101

पोलैंड

2,818,378

ईरान

2,610,018

मैक्सिको

2,355,985

यूक्रेन

2,152,280


 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Corona World: More than 32 lakh deaths, 15.56 crore infected
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3b6dWnG
via

Post a Comment

Facebook

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement