Subscribe Us

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में कोरोना महामारी घातक होती जा रही है। इससे बचाव के लिए वैक्सीन दुनिया के कई देशों में उपलब्ध हो गई है। बावजूद इसके इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संंख्या में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। इस समय भारत और ब्राजील जैसे देशों में महामारी तेज गति से बढ़ रही है। यहां मौतों के आंकड़ों में भी वृद्धि देखने को मिली है। 

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार बुधवार सुबह तक दुनियाभर में इस वायरस की चपेट में आए 33.1 लोगों को अपनी जान गंवाना पड़ी है। 

India: 24 घंटे में रिकॉर्ड 4205 संक्रमितों की मौत, 348,421 नए कोरोना केस आए

बात करें विश्व में इस महामारी से अब तक संक्रमित हुए कुल मरीजों की तो इनकी संख्या 15.93 करोड़ के पार जा पहुंची है। रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 15 करोड़ 93 लाख 05 हजार 473 से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 33 लाख 12 हजार 199 लोग की मौत हो चुकी है।

बात करें सर्वाधिक प्रभावित देश की तो, अब भी संयुक्त राष्ट्र अमेरिका का नाम सबसे ऊपर है। इस वायरस से यहां अब तक 3 करोड़ 27 लाख 73 हजार 387 लोग इस महामारी के शिकार हुए हैं। वहीं 5 लाख 82 हजार 791 लोग काल के गाल में समा गए हैं। 

देश में 2 से 18 साल के बच्चों पर होगा कोरोना वैक्सीन का ट्रायल

इसके अलावा भारत में कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते मरीजों के चलते य​ह दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित दूसरा देश बन गया है। यहां अब तक 2 लाख 54 हजार 197 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 2 करोड़ 33 लाख 40 हजार 938 लोग इससे ग्रसित हैं। जबकि मौतों के मामले में 4 लाख 25 हजार 540 संख्या के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 30 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश:

देश का नाम  

कुल संक्रमितों का आंकड़ा

ब्राजील

15,282,705

फ्रांस

5,861,384

तुर्की

5,059,433

रूस

4,840,948

ब्रिटेन

4,455,440

इटली

4,123,230

स्पेन

3,586,333

जर्मनी

3,547,901

अर्जेंटीना

3,191,097

कोलम्बिया

3,031,726

कोविड मौतों के मामले में वर्तमान में 100,000 से अधिक मृत्यु वाले देश:

देश का नाम

कुल मौतों का आंकड़ा

भारत

2,54,197 

मेक्सिको

219,089

यूके

127,890

इटली

123,282

रूस

112,063

फ्रांस

107,096



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Corona World: More than 33.1 lakh people died from Corona, 15.93 crore people infected
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2RNGTxT
via

Post a Comment

Facebook

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement