Subscribe Us

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

जैसलमेर । राजस्थान के जैसलमेर में करीब ढाई घंटे तक जमकर बारिश हुई। जोरदार बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि राजस्थान के कई इलाकों में मौसम ने आज फिर अंगड़ाई ली है। पिछले 2 दिनों से तेज गर्मी में तप रहे जैसलमेर में आज अलसुबह करीब 5 बजे मौसम ने पलटा खाया। पहले तेज धूल भरी हवायें चलीं। कुछ ही देर में बादल छा गये और देखते ही देखते 6 बजे जबर्दस्त तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। जैसलमेर में अभी भी रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण सड़कों पर पानी बह निकला है। विभाग के मुताबिक, जैसलमेर जिला मुख्यालय के अलावा जिले के रामगढ़ में भी बादल जमकर बरसे हैं। रामगढ़ में सुबह जमकर बारिश हुई। फलसूंड इलाके में मौसम का मिजाज बदला- बदला सा नजर आया। वहां भी सुबह ही आसमान में बादल छा गए थे उसके बाद तेज गर्जना के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। 
किसानों का कहना है कि इस बारिश से आगामी खरीफ फसल को काफी फायदा होगा। अच्छी बारिश होने के कारण जल्द बुवाई भी शुरू हो सकती है। जैसलमेर में बरसाती पानी एकत्र होने कई मार्ग अवरुद्ध हो गए। निकासी के अभाव में मुख्य बाजार में भारी मात्रा में पानी एकत्र हो गया। इसके कारण आमजन को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।

source=https://ift.tt/2SNhCEP

    



from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3qhk4zO
via IFTTT

Post a Comment

Facebook

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement