Subscribe Us

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

रायसेन-भोपाल बायपास रोड पर फिल्टर प्लांट के पास बुधवार-गुरुवार की रात ढाई बजे डंपर और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग दंपती समेत ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। यह लोग गंज बासौदा से उज्जैन वापस लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं डंपर पूर्व बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष भंवर लाल पटेल का बताया जा रहा है।


कोतवाली टीआई जगदीश सिंह सिद्धू ने बताया कि बसंत विहार कॉलोनी उज्जैन निवासी राजेंद्र सिंह जौदान (65) अपनी पत्नी विजय (60) के साथ गंजबासौदा में एक गमी में बैठने के लिए गए थे। वहां से रात 12.30 उज्जैन के लिए रवाना हुए थे। रायसेन-भोपाल बायपास पर फिल्टर प्लांट के पास उनकी कार एक डंपर से टकरा गई है, जिससे पति-पत्नी के साथ ड्राइवर विवेक झाझरिया पुत्र नरेंद्र झाझरिया 21 साल निवासी झुग्गी नेहरु नगर नागझिरी उज्जैन की भी मौत हो गई है। तीनों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। दोनों वाहनों के बीच टक्कर क्यों हुई, यह साफ नहीं हो सका है।

Source=https://pradeshlive.com/news.php?id=was-returning-from-ganjbasoda-to-ujjain-after-joining-the-relatives-sorrow-3-killed-in-a-fierce-collision-303348


    



from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3gVGVws
via IFTTT

Post a Comment

Facebook

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement