
भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने काकोरी कांड के महानायक पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर आज उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास पर उनका स्मरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। श्री बिस्मिल का जन्म 11 जून 1897 को उत्तरप्रदेश के शाहजहाँपुर में हुआ था। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की क्रान्तिकारी धारा के एक प्रमुख सेनानी थे, जिन्हें 30 वर्ष की आयु में ब्रिटिश सरकार ने फाँसी दे दी थी। वे मैनपुरी षड्यन्त्र और काकोरी-काण्ड जैसी कई घटनाओं में शामिल थे। वे हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन के सदस्य भी थे। श्री राम प्रसाद बिस्मिल कवि, शायर, अनुवादक, बहुभाषाभाषी, इतिहासकार और साहित्यकार भी थे।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3cCgZVd
via IFTTT

Post a Comment