
अगले शनिवार करन जौहर के पिता और फिल्म निर्माता यश जौहर को दुनिया को अलविदा कहे 17 साल जाएंगे। उनकी 17वीं पुण्यतिथि से एक सप्ताह पहले करन ने यश जौहर फाउंडेशन की स्थापना का एलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए लिखा है, "यह मेरे अविश्वसनीय पिता की याद में उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्यार का सच्चा श्रम है। मुझे यश जौहर फाउंडेशन लॉन्च करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जिसे भारतीय मनोरंजन उद्योग के लोगों के जीवनस्तर को सुधारने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।" करन के मुताबिक, उनका यह फाउंडेशन वैश्विक महामारी के प्रभावों से निपटने के लिए लोगों को तत्काल समाधान मुहैया कराएगा।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3zK3Lj1
via IFTTT

Post a Comment