Subscribe Us

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

 जिम्मेदार नागरिक का दायित्व निभाने व ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले ऑटो चालक को डीआईजी महोदय ने प्रशंसा पत्र प्रदाय कर किया सम्मानित-

 

भोपाल -ऑटो चालक उमर खान पीर गेट क्षेत्र में ऑटो का संचालन करते हैं, दिनांक शनिवार को चौक बाजार क्षेत्र में 2 महिलाओं को लेकर बाजार आए थे, जिनका पर्स ऑटो में छूट गया था। उक्त ऑटो चालक उमर खान द्वारा पर्स को पुलिस सहायता केंद्र पीर गेट पर पुलिस को सुपुर्द किया गया था, जिसमें करीब ₹1,50,000/-के आभूषण एवं ₹4000 नगदी रखे है थे। कोतवाली पुलिस द्वारा महिला को ढूंढकर नगदी व आभूषण उन्हें सुपुर्द कर दिये थे।


डीआईजी द्वारा जिम्मेदार नागरिक का दायित्व निभाकर ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले ऑटो चालक उमर खान को आज प्रशंसा पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया।



from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3y5btmh
via IFTTT

Post a Comment

Facebook

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement