
बिलासपुर । पंतोरा चौकी क्षेत्र में सोमवार की रात हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने महिला के पति के साथ एकआरोपी को गिरफ्तार किया जबकि एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश मे पुलिस टीम मुगेली रवाना हुई । तीन लोगो ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी देवेन्द्र सोनी अपनी पत्नी 28 वर्षीय दीप्ति सोनी पर चरित्र को लेकर शंका करता था देवेंद्र सोनी ने ही अपने घर में काम करने वाले प्रदीप सोनी और उसकी पत्नी के साथ मिलकर पत्नी दीप्ति सोनी की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने देवेंद्र के अलावा प्रदीप की पत्नी को गिरफ्तार किया है वहीं प्रदीप की तलाश में पुलिस की टीम मुंगेली रवाना हुई।
उल्लेखनीय है कि सोमवार की देर रात पंतोरा-कोरबा रोड में फॉरेस्ट बैरियर के पास खिसोरा के आगे छाता चौराहा के पास कार में दीप्ति सोनी की हत्या कर दी गई। उसके पति देवेंद्र ने इस हत्या को लूट से जोडते हुए पुलिस को बताया कि चार लुटेरों ने उससे लैपटॉप, कैश व मोबाइल लूटे और उसकी पत्नी की हत्या कर फरार हो गए। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ की, तभी देवेंद्र अपने बयान से बार बार मुकर रहा था। इससे पुलिस का शक उसी पर गहरा रहा था। इसके अलावा उसने यह कहा कि उसकी कनपटी पर पिस्टल अड़ा दी गई थी, जिसे उसने लात मारकर वहां भाग कर अपनी जान बचाई। ऐसी कुछ और बातें थी, जिसने पुलिस का शक देवेंद्र पर बढ़ा दिया था। पहले दिन उसकी पत्नी के अंतिम संस्कार के लिए उसे छोड़ दिया गया था। बुधवार को उसे फिर से बयान लेने के लिए बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आ रहा था, उसे लेने के लिए जिले की टीम बिलासपुर गई थी। देर शाम को वह अपनी गाड़ी से थाना पहुंचा। वहां उससे पूछताछ की गई। देर शाम उसने अपने घर काम करने वाले प्रदीप सोनी व उसकी पत्नी के साथ मिलकर पत्नी दीप्ति की हत्या करना स्वीकार कर लिया। देवेंद्र ने अपनी पत्नी को मारने के लिए घर में काम करने वाले प्रदीप सोनी व उसकी पत्नी को भरोसे में लिया। हत्या करने से पहले प्लानिंग की और रेकी करने के लिए प्रदीप सोनी ही अपनी पत्नी के साथ पहुंचा था।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3qbzPbi
via IFTTT

Post a Comment