Subscribe Us

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट से बीएसपी विधायक रामबाई अपने तेज तर्रार अंदाज के चलते हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं। इसी बीच उन्होंने हत्या के आरोप में जेल में बंद अपने पति का जन्मदिन मनाने के लिए विधायक रामबाई वृद्धाश्रम पहुंची। जहां उन्होंने बुजुर्गों के साथ बुंदेली भजन गाए और ढोलक बजाई। साथ ही बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

दरअसल, हत्या के आरोप में जेल में बंद विधायक पति गोविंद सिंह का जन्मदिन 14 जून को था। पति के जन्मदिन के चलते बीएसपी विधायक रामबाई क्षेत्र के वृद्धाश्रम पहुंची। यहां उन्होंने पति का जन्मदिन मनाया और ढोलक की थाप पर बुंदेली गीत गाए।
 

हत्या के आरोप में जेल में बंद है पति

यहां बता दें, दमोह जिले के बहुचर्चित कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड मामले में विधायक पति गोविंद सिंह जेल में बंद हैं। मामले में सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद आरोपी गोविंद सिंह की गिरफ्तारी में पुलिस फोर्स लगा था। भिंड जिले में गिरफ्तारी हुई थी। तभी से गोविंद सिंह जेल में बंद है।

Source=https://pradeshlive.com/news.php?id=mla-reached-old-age-home-to-celebrate-the-birthday-of-jailed-husband-sang-bundeli-hymns-by-playing-dholak-302005

    



from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3xvgUum
via IFTTT

Post a Comment

Facebook

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement