Subscribe Us

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

 ऑपरेशन मुस्कान के तहत पिपलानी पुलिस को मिली सफलता 



पिपलानी पुलिस द्वारा अपहृत बालिका को सकुशल किया गया परिजनों को सुपुर्द           

भोपाल - शहर पुलिस द्वारा गुमशुदा अवयस्क बालक/बालिकाओं की तलाश एवं दस्तयाबी हेतु ऑपरेशन मुस्कान का विशेष रूप से अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के तहत थाना पिपलानी में दिनांक 23.07.2021 को पंजीबद्ध अपराध के मामले में अपहृत बालिका को सकुशल  परिजनों को सुपुर्द किया गया । 

पिपलानी थाना इंचार्ज उनि रामनरेश सिंह चौहान के नेतृत्व में अपहृत बालिका की सर्चिंग हेतु टीम का गठन किया गया । टीम ने पूरी कर्मठता से अपहृत बालिका को खोजने , अपने-अपने स्तर पर सूचनाएं एकत्रित करने में कोई कसार नहीं छोड़ी वहीँ मामले की गंभीरता को ध्यान में रखकर कार्य किया और बालिका को सही सलामत परिजनों को सुपुर्द करने में सफलता अर्जित की गयी । अपहृत बालिकाका पता लगाने में  थाना प्रभारी पिपलानी उप निरीक्षक चौहान सहित, उनि कुलदीप खरे, सउनि कौशलेन्द्र सिंह और महिला आरक्षक शेरूनिया खातून की सराहनीय भूमिका रही है ।




from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3l9lknV
via IFTTT

Post a Comment

Facebook

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement