Subscribe Us

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

 अवधपुरी के चार युवकों की मौत, ट्रक में जा घुसी कार



भोपाल - मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के  होशंगाबाद रोड पर रात करीब 2:00 बजे हुए एक भीषण रोड एक्सीडेंट में अवधपुरी के 4 लड़कों की मौत हो गई। जबकि पांचवा गंभीर रूप से घायल है। यह सभी i20 कार में सवार थे। इनकी कार इनके आगे चल रहे एक ट्रक में जाकर टकरा गई। इस एक्सीडेंट में कार क्रैश हो गई। सभी लोग कार के अंदर फंसे रह गए। कटर से काटकर लड़कों के शव एवं घायल लड़के को बाहर निकाला गया।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल-होशंगाबाद रोड पर मिसरोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुरेंद्र लैंडमार्क के चौराहे पर रात करीब 2:00 बजे एक्सीडेंट हुआ। एक i20 कार MP04 CX 6283 अपने आगे चल रहे ट्रक का नंबर RJ 11/GA 9356 में पीछे से ज्यादा घुसी। कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि कार में सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

कटर से कार को काटकर निकालने पड़े शव 

इस एक्सीडेंट में i20 कार सामने से पूरी तरह क्रैश हो गई। पुलिस के बाद नगर निगम की टीम को बुलाया गया। कार के अंदर 4 लोगों के शव और 1 घायल फंसे हुए थे। काफी कोशिशों के बावजूद उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका। जेसीबी मशीन की मदद से और कटर से कार को काटने के बाद चारों के शव एवं घायल व्यक्ति को बाहर निकाला गया।

हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान हनी उर्फ कृतज्ञ (30 साल) निवासी अवधपुरी के रूप में हुई है। मृतकों में एक की पहचान आदित्य पांडे निवासी अवधपुरी और दूसरे की हितेश कुमार निवासी अवधपुरी के रूप में हुई है। शेष 2 लोगों की पहचान समाचार लिखे जाने तक तक नहीं हो पाई है।

Source - https://ift.tt/3kYO0A9





  










from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3f0p1IN
via IFTTT

Post a Comment

Facebook

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement