Subscribe Us

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

 


जोधपुर। जोधपुर जिले के बालेसर कस्बे में महज 12 साल की बच्ची से स्कूल के ही एक सहपाठी ने 8 महीने पहले रेप किया था। इससे गर्भवती होने के बाद पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया है। मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 3 नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के एक्शन में आने के बाद बाल संरक्षण आयोग के प्रतिनिधि भी जोधपुर के उम्मेद अस्पताल पहुंचे और पीड़िता से मुलाकात कर पुलिस को तुरंत त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
  पुलिस के अनुसार, बालिका के स्कूल के ही 3 सहपाठी स्कूल से घर लौटते समय उसे उठाकर एक सुनसान मकान में ले गए। वहां एक सहपाठी ने बालिका के साथ रेप किया और दो सहपाठी कमरे के बाहर पहरा देते रहे। उस समय पीड़िता ने डर के मारे दुष्कर्म की घटना किसी को नहीं बताई थी। अब वारदात के 8 माह बाद जब पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया तब जाकर रेप की वारदात का खुलासा हुआ है। दुष्कर्म के कुछ महीनों बाद पीड़ित छात्रा का पेट बढ़ने लगा। पीड़िता ने घटना के बारे में बताया नहीं और मां ने बढ़ते पेट को गांठ समझ लिया। बच्ची भी उस दौरान खेलकूद में मस्त रही, लेकिन रविवार को जब बच्ची की तबीयत खराब हुई तो उसे जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स ने जांच कर उसे लेबर रूम में भेज दिया। आधे घंटे बाद ही जब अस्पताल के कर्मचारियों ने पीड़िता की मां को बच्चे होने की जानकारी दी तो वह जोर-जोर से रोने लगीं। मामले का खुलासा होते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई और उसने तुरंत पूछताछ कर अपहरण और रेप करने वाले 3 छात्रों को हिरासत में ले लिया। बालेसर उप अधीक्षक राजू राम चौधरी ने बताया कि तीनों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।



from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3yfCqTU
via IFTTT

Post a Comment

Facebook

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement