Subscribe Us

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

 


केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के लिए वैक्सीन के 11 लाख एक्स्ट्रा डोज स्वीकृत कर दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार देर शाम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात कर डोज की आपूर्ति का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया, 25 और 26 अगस्त को मध्यप्रदेश में महावैक्सीनेशन अभियान चलाकर 35 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इस दौरान मांडविया ने आश्वासन दिया, मंगलवार तक 11 लाख अतिरिक्त डोज की सप्लाई हो जाएगी।

प्रदेश में टीकाकरण के दूसरे महाअभियान के लिए सरकार ने सभी तैयारियां कर ली हैं। मुख्यमंत्री इसे लेकर मंगलवार को आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। मंत्रियों को प्रभार के जिलों में तैयारियों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह 11:30 बजे जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों से इसको लेकर वर्चुअली चर्चा भी करेंगे।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए केंद्र से 11 लाख अतिरिक्त टीकों की जरूरत है। यह 24 अगस्त तक मिल जाएं, जिससे अभियान को सफल बनाया जा सके। केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश के प्रयासों की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि 24 अगस्त तक अतिरिक्त डोज उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

केंद्र सरकार से मांगा 8 लाख टन यूरिया-डीएपी

केंद्रीय मंत्री मांडविया के पास रासायन व उवर्रक मंत्रालय भी हैं। मुख्यमंत्री ने मांडविया को बताया, प्रदेश में धान बुआई का काम तेजी से चल रहा है। इसके कारण डीएपी की मांग बढ़ गई है। वहीं, मक्का और धान में यूरिया का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे मांग बढ़ी है। प्रदेश को केंद्र सरकार ने 12.13 लाख टन यूरिया के एवज में अभी 8 लाख टन ही मिला है। इसी तरह, 8 लाख 5 हजार टन डीएपी के विरुद्ध 5 लाख टन ही प्राप्त हुआ है। उन्होंने 4.13 लाख टन यूरिया और 3.05 लाख टन डीएपी जल्द जारी करने का अनुरोध किया।



from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3kigJhk
via IFTTT

Post a Comment

Facebook

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement