असम में कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने दिया पार्टी से इस्तीफा
नई दिल्ली। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकीं सुष्मिता देव ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया है। पहले उन्होंने पार्टी का व्हाट्सऐप ग्रुप छोड़ा। इसके बाद अब उन्होंने ट्विटर के बायो में खुदो को कांग्रेस का पूर्व नेता बताया है। उन्होंने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। आपको बता दें कि लंबे समय से वह पार्टी से नाराज चल रही थीं। असम विधानसभा चुनाव के दौरान भी उनकी नाराजगी की खबरें लगातार सामने आ रही थीं।
मार्च महीने में तो असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सुष्मिता देव के इस्तीफे की अटकलों को खारिज करना पड़ा था। उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
कांग्रेस की महिला विंग की प्रमुख सुष्मिता देव ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे एक संक्षिप्त पत्र में, पूर्व संसद सदस्य ने कहा कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं, लेकिन उन्होंने कोई विशेष कारण नहीं बताया। उन्होंने कहा, "मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ अपने तीन दशक लंबे जुड़ाव को संजोती हूं.. आपने मुझे जो मार्गदर्शन और अवसर दिए, उसके लिए मैं व्यक्तिगत रूप से आपका धन्यवाद करती हूं।" देव दिवंगत दिग्गज कांग्रेसी संतोष मोहन देव की बेटी हैं। 2014 में पहली बार सिलचर की पारिवारिक सीट से संसद पहुंची थी।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, सुष्मिता देव तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम सकती हैं। हालांकि उन्होंने हिन्दुस्तान टाइम्स की तरफ से किए गए किसी भी कॉल या सवालों का जवाब नहीं दिया।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3CMrpxb
via IFTTT

Post a Comment