नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि तीनों काले कृषि कानून भाजपा के अरबपति मित्रों के फायदे के लिए लाए गए हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में अडानी समूह द्वारा सेब के दाम घटाने से किसानों को परेशानी होने के दावे वाली एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया किसान काले कृषि कानूनों का विरोध क्यों कर रहे हैं?
क्योंकि अगर किसानों की मेहनत से उगाई गई फसल के दाम व अन्य चीजें तय करने का अधिकार भाजपा के अरबपति मित्रों को दे दिया गया तो यही हाल होगा। कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया काले कृषि कानून भाजपा के अरबपति मित्रों के फायदे के लिए हैं।
प्रियंका ने एक अन्य ट्वीट में उत्तर प्रदेश में अपराध की घटनाओं को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी, आपके होर्डिंग्स, विज्ञापनों में तो सब ठीक ठाक बताया जाता है। लेकिन, आपके राज में अपराधियों को इतनी शक्ति क्यों मिली हुई है? क्यों महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं?
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3ztnwuK
via IFTTT

Post a Comment