Subscribe Us

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

 

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अमर शहीद राजगुरु की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास स्थित सभागार में शहीद राजगुरु के चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर माँ भारती की परतंत्रता की बेड़ियों को तोड़ने के लिए अपने प्राणों को हँसते-हँसते न्यौछावर कर देने वाले महान क्रांतिकारी शहीद शिवराम हरि राजगुरु जी की जयंती पर नमन किया।

श्री शिवराम हरि राजगुरु का जन्म -24 अगस्त 1908 को हुआ। वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख क्रान्तिकारी थे। इन्हें वीर भगत सिंह और श्री सुखदेव के साथ 23 मार्च 1931 को फाँसी पर लटका दिया गया। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में राजगुरु की शहादत एक महत्वपूर्ण घटना है। वाराणसी में विद्याध्ययन करते हुए राजगुरु का सम्पर्क अनेक क्रान्तिकारियों से हुआ। श्री चन्द्रशेखर आजाद से वे प्रभावित राजगुरू हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी से जुड़ गये।
 




from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/38g0X0x
via IFTTT

Post a Comment

Facebook

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement