सर्वव्याधि निवारण से लेकर कल्याण तक के लिए पढ़े भोले बाबा के ये मंत्र
सावन का महीना सबसे अहम महीना माना जाता है। इस महीने में भोलेनाथ का पूजन किया जाता है। कहते हैं इस महीने में भोले बाबा का पूजन कर उन्हें खुश किया जा सकता है। वैसे इस महीने में कई मन्त्रों का जाप किया ज सकता है जिससे लाभ होते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ खास मंत्र जिनके जाप से आपको बड़ा लाभ होगा और सावन के महीने में इनके जाप से आपको सब कुछ प्राप्त होगा।
कहा जाता है मृत्युंजय महाकाल की आराधना का मृत्यु शैया पर पड़े व्यक्ति को बचाने में विशेष महत्व है। सबसे खास उस समय जब व्यक्ति अकाल मृत्यु का शिकार होने वाला हो। इसके लिए आप एक विशेष जाप से भगवान महाकाल का लक्षार्चन अभिषेक कर सकते हैं। वह जाप मृत्युंजय मंत्र का है।
हर प्रकार की बीमारी के लिए मृत्युंजय मंत्र -
'ॐ ह्रीं जूं सः भूर्भुवः स्वः,
ॐ त्र्यम्बकं स्यजा महे
सुगन्धिम्पुष्टिवर्द्धनम्।
उर्व्वारूकमिव बंधनान्नमृत्योर्म्मुक्षीयमामृतात्
ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ'
सर्वव्याधि निवारण हेतु -
ॐ मृत्युंजय महादेव त्राहिमां शरणागतम
जन्म मृत्यु जरा व्याधि पीड़ितं कर्म बंधनः
महाकाल से क्षमा प्रार्थना और कल्याण के लिए -
'कर-चरणकृतं वाक्कायजं कर्मजं वा
श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधम,
विहितमविहितं वा सर्वमेतत्क्षमस्व,
जय-जय करुणाब्धे, श्री महादेव शम्भो॥'
अर्थात हाथों से, पैरों से, वाणी से, शरीर से, कर्म से, कर्णों से, नेत्रों से अथवा मन से भी हमने जो अपराध किए हों, वे विहित हों अथवा अविहित, उन सबको है करुणासागर महादेव शम्भो! क्षमा कीजिए, आपकी जय हो, जय हो।।।।
Source - https://ift.tt/3A3JKDt
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3ijqs7a
via IFTTT

Post a Comment