भोपाल के मिसरोद इलाके में 10वीं के छात्र के खिलाफ 16 साल की लड़की ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लिया है। लड़की ने पुलिस को बताया, आरोपी उसके साथ गलत काम करने के साथ मोबाइल पर उसे अश्लील फिल्म भी दिखाई है।
टीआई निरंजन शर्मा ने बताया, बीडीए कॉलोनी सलैया निवासी लड़की अपनी मां के साथ रहती है। उसके घर के पास ही 10वीं में पढ़ने वाला छात्र भी रहता है। जो लड़की के भाई का दोस्त है। 4-5 दिन पहले दोपहर करीब 3:30 बजे लड़की घर पर अकेली थी, तभी आरोपी छात्र उसके घर में जबरन घुस आया। इसके बाद अंदर से दरवाजा बंद कर दुष्कर्म किया।
इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से लड़की चुप रही। मंगलवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर मां को आपबीती बताई। मां तुरंत ही बेटी को मिसरोद थाने लेकर पहुंची। जहां, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। लड़की की मां मूलत: खंडवा की रहने वाली है। पति से तलाक के बाद से वह भोपाल में रह रही है।
8 घंटे तक थाने में बैठी रही पीड़िता
पीड़िता की मां ने बताया, मंगलवार सुबह 7 बजे वह बेटी को लेकर मिसरोद थाने पहुंच गई थी। पुलिस ने करीब 8 घंटे तक थाने पर बैठाया रहा। देर शाम एफआईआर दर्ज की गई। इससे पहले आरोपी पक्ष के लोग थाने पहुंचे। वे आरोपी से शादी करवाने का दबाव बनाते रहे
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3jg7Vcz
via IFTTT

Post a Comment