Subscribe Us

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

 


भोपाल । हमीदिया अस्पताल में शनिवार को होने वाला पहला किडनी ट्रांसप्लांट फिलहाल टल गया है। ट्रांसप्लांट से पहले डोनर और रिसीवर दोनों की सुबह ब्लड जांच की गई है। जिसमें कुछ रिपोर्ट असामान्य आई है। इसके चलते किडनी ट्रांसप्लांट के लिए अब फिर से तारीख तय की जाएगी। हमीदिया अस्पताल में 18 मरीजों ने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. लोकेन्द्र दवे ने बताया कि शनिवार सुबह डोनर और रिसीवर दोनों के ब्लड की जांच कराई गई थी। इसमें कुछ रिपोर्ट असामान्य आई है। इसके चलते फिलहाल ट्रांसप्लांट को टाल दिया गया है। डॉ. दवे ने कहा कि अब प्रोटोकॉल के तहत दोबारा दो से तीन दिन बाद जांच के बाद किडनी ट्रांसप्लांट के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा तारीख तय की जाएगी। हमीदिया अस्पताल में शनिवार को किडनी ट्रांसप्लांट की तैयारी थी। इसके लिए कार्डियोथोरेसिक सर्जरी डिपार्टमेंट में बने ऑपरेशन थियेटर को पिछले 3 दिन से संक्रमण मुक्त करने का काम किया जा रहा था। ऑपरेशन थियेटर में सभी दवाओं का स्टॉक भी पहुंचा दिया गया। वहीं, किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 15 सदस्यीय टीम के डॉक्टर्स को भी सूचना भेज दी गई थी।
पति को किडनी डोनेट करेगी महिला
पहले किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एक महिला अपने पति के लिए किडनी डोनेट करेगी। ट्रांसप्लांट के लिए डोनर और रिसीवर की पिछले 5 दिनों से जांच कराई जा रही थी। शनिवार सुबह दोबारा ब्लड की जांच और फिटनेस टेस्ट किया गया। इसमें ब्लड की जांच असामान्य आई है। बता दें पहला मौका होगा जब मप्र के किसी सरकारी अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होगी।
सिर दर्द की गोलियां खाने से किडनी खराब हुई
हमीदिया के डॉक्टर्स ने बताया कि ट्रांसप्लांट कराने वाले व्यक्ति की किडनी पिछले कई साल तक सिर दर्द की गोलियां खाने से खराब हो गई है। इसके चलते उन्हें बीपी की शिकायत भी हो गई थी। लंबे समय से उनकी डायलिसिस चल रही है। उनकी डोनर पत्नी की भी सभी जांचें करा ली गई हैं। आयुष्मान पैकेज से उनकी सर्जरी होगी, यानी खर्च सरकार उठाएगी।
अभी शहर में तीन प्राइवेट अस्पतालों में है यह सुविधा
हमीदिया अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 18 मरीजों को रजिस्टर्ड किया गया है। प्राइवेट अस्पतालों में किडनी ट्रांसप्लांट कराने पर 3 से 5 लाख रुपए लग रहे हैं। अभी शहर के तीन प्राइवेट अस्पतालों बंसल अस्पताल, चिरायु और सिद्धांता रेडक्रॉस में किडनी ट्रांसप्लांट हो रहा है। इन अस्पतालों में ट्रांसप्लांट कराने वाले कई लोग वेटिंग में हैं।
2017 से चल रही थी कवायद
साल 2017 से हमीदिया अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट की कवायद चल रही है। कभी कोविड के चलते ट्रांसप्लांट सर्जरी नहीं हो पाई तो कई बार सरकारी संसाधनों के पूरा नहीं हो पाने के चलते ये दिक्कत हुई।



from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3jly09X
via IFTTT

Post a Comment

Facebook

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement