सिद्धार्थ शुक्ला ने स्वीकार किया कि वह शहनाज के साथ रिलेशनशिप में हैं करण जौहर ने उनके रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया था सवाल-जवाब के बाद सिडनाज सीधे घर में दाखिल हुए और वहां प्रतिभागियों के साथ खेल खेला
मुंबईः बिग बॉस ओटीटी के वीकेंड में बिग बॉस की मशहूर जोड़ी सिडनाज यानी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने हिस्सा लिया। वे वीकेंड पर बतौर मेहमान घर में शामिल हुए थे। इस दौरान दोनों ने घरवालों के साथ खेल भी खेला। वहीं मंच पर करण जौहर के सामने सिद्धार्थ शुक्ला ने इस बात पर मुहर लगाई कि वह शहनाज गिल के साथ रिलेशनशिप में हैं।
सवाल-जवाब के दौरान करण जौहर ने घरवालों सहित सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल से भी कई सवाल पूछे। जिसमें उनके रिलेशनशिप को लेकर भी सवाल किया गया। सिद्धार्थ शुक्ला ने करण से कहा कि वे दोनों एक रिलेशनशिप हैं। सिद्धार्थ का यह जवाब सुनकर करण ने दोबार कंफर्म करने के लिए एक बार पूछा कि क्या आप यह कहना चाहते हो कि आप दोनों एक रिलेशनशिप में हो।
सिद्धार्थ ने एक बार फिर हां में ही जवाब दिया। वहीं शहनाज गिल ने भी सिद्धार्थ शुक्ला की हां में हां मिलाया। हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला अगले ही पल कहने लगे कि उन्हें और शहनाज को लेकर आए दिन मीडिया में आने वाली खबरों को लेकर बात कर रहे थे। सिद्धार्थ ने कहा कि कई बार मीडिया में उनके रिश्ते को लेकर या फिर ब्रेक अप को लेकर उल्टी सीधी बातें होती हैं, जिनमें असल में कोई सच्चाई नहीं होती। सवाल-जवाब के बाद सिडनाज सीधे घर में दाखिल हुए और वहां प्रतिभागियों के साथ खेल खेला। सभी ने इस टास्क में दिव्या अग्रवाल को निशाना बनाया।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/37MWO48
via IFTTT


Post a Comment