धोनी रेस में मुझे हरा देंगे : जॉन अब्राहम
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बाइक के दिवाने हैं। धोनी को कई बार रांची की सड़कों पर बाइक चलाते देखा गया है। वहीं भारत में मोटोजीपी के ब्रैंड एम्बेसडर और बॉलिवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने कहा है कि धोनी उनसे अच्छी और तेज बाइक चलाते हैं, इसलिए मैं उनसे रेस में हार जाउंगा। जॉन बच्चों के लिए एक मोटरसाइकिल अकादमी भी शुरू करना चाहते हैं। उनके पास अपनी 16 बाइके हैं। इस अभिनेता से जब धोनी और उनके बीच रेस के बारे में पूछा गया तो जॉन ने कहा' , वह (धोनी) इसे जीत जाएंगे। जॉन ने कहा कि धोनी खिलाड़ी होने के कारण बेहद साहसी हैं इसलिए मैं उनसे रेस नहीं कर सकता। मैं एक अभिनेता हूं। मैं आपको बताना चाहूंगा कि वह बहुत अच्छे चालक हैं।' धोनी के पास भी कई बाइकें हैं। उनके रांची स्थित फॉर्म हाउस में पुरानी से लेकर अत्याधुनिक बाइक्स हैं। धोनी की पहली बाइक राजदूत थी। धोनी के पास पुराने जमाने की बाइक से लेकर हाइपरस्पोर्ट बाइक्स तक हैं। धोनी की पसंदीदा बाइक्स में कावासाकी निंजा एच2 शामिल है। धोनी खाली समय में इस बाइक पर सवारी का आनंद उठाते हैं। इस बाइक में 998 सीसी, चार-सिलिंडर, सुपरचार्ज्ड इंजन है। धोनी के पास हार्ले-डेविडसन फैट बॉय जैसी बेहतरीन बाइक भी है।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3s4uh3b
via IFTTT

Post a Comment