रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के मूल निवासी/संबंध रखने वाले अप्रवासी भारतीय व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए वे लोग पात्र होंगे, जिन्होंने अपने कार्यकौशल परिश्रम के साथ देश के बाहर सामाजिक कल्याण, मानव संसाधन विकास, कला, साहित्य अथवा आर्थिक क्षेत्र में स्वयं को स्थापित करते हुए उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके योगदान को मान्यता देने, प्रोत्साहित करने एवं प्रतिष्ठा मंडित करने के उद्देश्य से ‘छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान‘ स्थापित किया गया है। इसके लिए आवेदन 11 अक्टूबर तक आमंत्रित किया गया है।
संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग से जानकारी के अनुसार चयन समिति की अनुशंसा पर शासन द्वारा अंतिम रूप से घोषित एक व्यक्ति को दो लाख नगद और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान के लिए निम्नानुसार अपेक्षाओं की पूर्ति करते हुए प्रविष्टियां ईमेल पर आमंत्रित की गई हैं।
नामांकित किए जाने वाले व्यक्ति का नाम, पूर्ण परिचय व पता, अप्रवासी भारतीय विदेश में किए गए कार्यों का सप्रमाण विस्तृत जानकारी, पूर्व में कोई अन्य सम्मान प्राप्त हुआ हो तो उसका विवरण, चयन होने की स्थिति में सम्मान ग्रहण करने के संबंध में संबंधित व्यक्ति की लिखित सहमति।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3EMbmjD
via IFTTT

Post a Comment