लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। हालांकि, इस अवधि में राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के 11 नए मामले आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में गत 24 घंटों के दौरान 11 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि इस अवधि में 12 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में इस वक्त कोविड-19 संक्रमित 176 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 2,17,000 से ज्यादा नमूनों की कोविड-19 जांच की गई।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3EX0mQK
via IFTTT

Post a Comment