रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओबीसी आरक्षण को रोस्टर में आठवें स्थान पर रखने पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष भगवान लाल साहनी ने नाराजगी व्यक्त की है। साहनी ने गुरुवार को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा में कहा कि छत्तीसगढ़ में 14 फीसद आरक्षण ओबीसी को दिया जा रहा है, लेकिन रोस्टर में उन्हें आठवें नंबर पर रखा गया है। यह पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय है।
साहनी ने कहा कि केंद्र सरकार ने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया है, उसके बाद भी पिछड़ा वर्ग की स्थिति चौथे नंबर पर है। ओबीसी को आरक्षण का लाभ रोस्टर में भी देना चाहिए। छत्तीसगढ़ में 14 फीसद आरक्षण में उनकी स्थिति दूसरे नंबर पर आनी चाहिए। इस मामले में जब पदाधिकारियों और मुख्य सचिव से बात होगी तो इस बात को भी रखा जाएगा।
साहनी ने कहा कि ओबीसी वर्ग की समस्याओं का अध्ययन करने के लिए आए हैं। अध्ययन के आधार पर आयोग निर्णय लेगा। मुख्य समस्या तो यह है कि जब राज्य सरकार के अधिकारियों से जवाब मांगा गया कि ओबीसी की स्थिति क्या है, तो कोई जवाब नहीं आया, सब मौन हैं। इसके बाद साहनी ने राज्य में पिछड़ वर्ग के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और आरक्षण नियमों के पालन के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3i7l06N
via IFTTT

Post a Comment