मुंबई की 30 साल की रेप पीड़िता ने शनिवार को दम तोड़ दिया। घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में इलाज के तीसरे दिन उनकी मौत हुई। वह 9 सितंबर को साकी नाका इलाके के खैरानी रोड पर बलात्कार के बाद बेहोशी की हालत में मिली थी। दुष्कर्म के बाद दरिंदे ने पीड़िता को रॉड से पीटा फिर उसे प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती किए जाने के समय ही उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। बर्बरता की वजह उसके शरीर से काफी खून बह गया था।
इस घटना का एक CCTV वीडियो भी सामने आया, जिसके आधार पर आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। घटना देर रात 2.30 से 3 बजे के बीच हुई। वीडियों में रेप के बाद आरोपी महिला को रॉड से घायल करता हुआ नजर आ रहा है। पीड़िता को अधमरी हालत में टेम्पो में रखकर आरोपी वहां से फरार हो जाता है। गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी खुद इस मामले पर नजर है और हर पल की अपडेट ले रहा हूं।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3tzSiQp
via IFTTT

Post a Comment