Subscribe Us

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

 

मध्यप्रदेश में करीब डेढ़ साल बाद स्कूली बच्चों का इंतजार खत्म हुआ है। बुधवार यानी सितंबर से 6वीं से 12वीं तक की सभी क्लासेस रोजाना (रविवार को छोड़कर) लगना शुरू हो गईं। क्लास में 50% बच्चे उपस्थित रह सकते हैं। इसके कारण एक बच्चे को सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही स्कूल आना होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद पांच दिन पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूल खुलने के आदेश जारी किए थे। स्टाफ को वैक्सीन का कम से कम एक डोज लगना अनिवार्य है।

कक्षा 6वीं से 8वीं तक की क्लास करीब 18 महीने के बाद शुरू हुई। क्लास में 50% की उपस्थिति हो सकती है। हालांकिपहले दिन बुधवार को उपस्थिति इससे भी कम रही। प्राइवेट स्कूल सुबह 8.30 बजे से शुरू हुए। हालांकिकई सीबीएसई स्कूल नहीं खुले और वहां पर ऑनलाइन पढ़ाई ही जारी रही। जो स्कूल खुलेवहां पर कक्षाओं में बच्चों को निर्धारित दूरी पर बैठाया गया। 11 मील स्थित ज्ञानगंगा इंटरनेशनल एकेडमी में बच्चों को एक बैंच छोड़कर बैठाया गया। प्रिंसिपल डी. अशोक कुमार ने बताया कि हाथ सैनिटाइज कराने के बाद ही बच्चों को स्कूल में इंट्री दी गई। कक्षाओं में निर्धारित दूरी पर बैठाया गया। कक्षा छठीं से आठवीं तक के बच्चों को भी निश्चित दूरी पर बैठाया जा रहा है।

इन स्कूलों में यह रही स्थिति

  • कोलार स्थित सेंट जोसफ स्कूल में क्लास शुरू नहीं की गई। यहां ऑनलाइन पढ़ाई जारी रही।
  • मंदाकिनी कोलार स्थित मान सरोवर स्कूल में कक्षा छठीं से आठवीं तक की क्लास शुरू नहीं हुई। नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं लगी। हालांकिइनमें भी बच्चों की संख्या कम रही।
  • न्यू मार्केट स्थित आनंद विहार स्कूल में भी क्लासेस शुरू नहीं की गई। बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस ली गई।
  • अन्ना नगर के समीप स्थित काॅर्मेल कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं के प्रैक्टिकल शुरू हुए। अन्य कक्षाएं शुरू नहीं की गई।

पैरेंट्स के सामने स्कूल छोड़ने-लाने की बड़ी परेशानी

जिन स्कूलों में क्लासेस शुरू की गईवहां के बच्चों के पैरेंट्स के सामने स्कूल छोड़ने और वापस लाने की बड़ी परेशानी रही। दरअसलअभी स्कूल बसें बंद है। इस कारण माता-पिता को ही अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जाना और उन्हें वापस भी लाना पड़ रहा है। बुधवार को भी परिजनों के सामने यह परेशानी रही।

अभी इस तरह स्कूल चल रहे

सिर्फ 50% क्षमता के साथ 9वीं से 12वीं की क्लास लग रही हैं। 11वीं और 12वीं की क्लास सप्ताह में दो दिन है। 9वीं और 10वीं की क्लास सप्ताह में एक दिन।

  • जहां बच्चों के बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं हैवहां सप्ताह में एक दिन छोटे-छोटे ग्रुप में क्लास लगाई जा रही।
  • बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों की अनुमति जरूरी होगी।
  • स्कूल में कोरोना से निपटने के लिए सभी तरह के तरीके जैसे सैनिटाइजरमास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य।
  • सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का 100% वैक्सीनेशन अनिवार्य।
  • बच्चे की तबीयत खराब होने पर उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के साथ ही अभिभावकों को सूचना देना अनिवार्य है।


from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3yAzpO8
via IFTTT

Post a Comment

Facebook

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement