भोपाल। हत्या के प्रयास के मामले में सजा काटने के बाद जेल से छूटे बदमाश आमिर खान पर उसके नौकर ने मारपीट करने के साथ ही धर्मपरिवर्तन कराने का दबाव बनाने ओर उसकी सैलरी का पैसा हड़पने जैसै गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत कोहेफिजा पुलिस से की है। पुलिस का कहना है, फरियादी की शिकायत ली गई है ओर मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार नवनीत पिता हरीशचंद कुचबंदिया बरेला गांव लालघांटी का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि पहले वो आमिर खान उर्फ आमिर ठुट्टा के एनआरआई कॉलोनी स्थित मकान में काम करता था। जहां उसे सालों तक सैलेरी नहीं दी गई, सैलरी मांगने पर उसे खर्चे के पैसे दे दिए जाते थे। आमिर उससे कहता था, कि उसका पैसा मेरे पास जमा हो रहा है। नवनीत के माता पिता का निधन हो चुका है, वह अकेला है, इस कारण आमिर के घर में ही रहा करता था। आरोप है कि आमिर उसके साथ आए दिन दुर्व्यवहार करता था। उसके परिवार वाले यह कहकर कि तेरा कोई नहीं है, हम ही तेरे लिए सब कुछ करते हैं, इस लिए धर्म परिवर्तन कर ले। जब वह धर्म परिवर्तन करने के लिए राजी नहीं हुआ तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। जिसके बाद में उसने नौकरी छोड़ दी। बाद मे उसने जब अपनी जमा सैलेरी की रकम आमिर से मांगी तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जाति से अपमानित किया। नवनीत ने इस मामले की लिखित शिकायत थाना कोहेफिजा में की है। कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार शिकायती आवेदन की जांच की जा रही है, ओर जांच में सामने आई जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3zySBxh
via IFTTT

Post a Comment