
यह आयोग सामान्य वर्ग के कल्याण का काम करेगा
सतना । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सतना के दौरे पर सिंहपुर में 250 करोड़ रूपए के निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमिपूजन किया। वहीं शिवराजपुर में मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिवराजपुर में भगवान शिव का भक्त शिवराज आया है। रैगांव में विकास की गंगा बहाएंगे। रैगांव विधानसभा में 300 करोड़ का गेहूं और 150 करोड़ की धान खरीदी गई है। जुगलकिशोर के सपनों को शिवराज पूरा करेगा। मध्यप्रदेश में एससी, एसटी आयोग की तर्ज पर सामान्य वर्ग आयोग बनेगा। यह आयोग सामान्य वर्ग के कल्याण का काम करेगा। गरीबी रेखा का राशन हर वर्ग के आदमी को मिलेगा, चाहे वो सामान्य हो या अन्य।
शिवराज ने मंच से कहा कि जिले में 7 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इलाज और अच्छे अस्पताल की जरूरत कोरोना काल के समय समझ आई। उन्होंने ऐलान किया कि प्रदेश में हर महीने की 7 तारीख को राशन बांटा जाएगा। अगर उस दिन पूरा न हो पाए तो दूसरे दिन बंटवाएंगे। कमलनाथ पर तंज करते हुए बोले - हम कमलनाथ जैसे पैसों के लिए रोते नहीं हैं। दो बार कोरोना के कारण प्रदेश में कर आना बंद हुआ। सबकुछ बंद रहा, जिससे खजाने की हालत खराब हुई, लेकिन हमने कर्जा लेकर जनता की सेवा की। जनता की सेवा में कोई कमी नही आने देंगे। उन्होंने यहां हाट बाजार बनाए जाने की भी घोषणा की।
250 करोड़ के शिलान्यास और भूमिपूजन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर करीब 1 बजे सतना पहुंचे हवाई पट्टी पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर वे शिवराजपुर के लिए रवाना हुए। यहां सभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनदर्शन यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान वे लोगों की समस्याओं का निदान करते भी जनर आए। उनके साथ रथ में वनमंत्री एवं सतना जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह, राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, रामपुर बघेलान विधायक सहित सतना सांसद गणेश सिंह मौजूद रहे। यात्रा शिवराजपुर से सिंहपुर करीब 23 किमी की है। यात्रा करीब 10 गांव को कवर करेगी। सिंहपुर में वे 250 करोड़ के निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमिपूजन करेंगे। सीएम का यह दौरा रैगांव विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई है।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/2Xf8Q4O
via IFTTT

Post a Comment