इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के दूसरे फेज के मैच खाली स्टेडियम में नहीं खेले जाएंगे। 19 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले फेज-2 के दूसरे मैच को देखने के लिए फैन्स स्टेडियम में आ सकेंगे। आईपीएल 2021 का पहला फेज खाली स्टेडियम में खेला गया था। आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह खबर शेयर की गई है। 2020 आईपीएल युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में खेला गया था और तब यह खाली स्टेडियम में ही खेला गया था।
आईपीएल 2021 का पहला फेज भारत में खेला गया था और तब भी मैच खाली स्टेडियम में कराए गए थे। 2019 आईपीएल के बाद यह पहला मौका होगा, जब फैन्स स्टेडियम में जाकर मैच का लुत्फ उठा पाएंगे। आईपीएल की साइट पर टिकट बुकिंग को लेकर सारी डिटेल्स शेयर की गई हैं। आईपीएल के मुताबिक 16 सितंबर से फैन्स टिकट बुक करा सकते हैं।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3Erq5QX
via IFTTT

Post a Comment