ताई ने कहा - सरस्वती शिशु मंदिर मंदिर पर बयान गलत
इंदौर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह आज अपने समर्थक सुरजीतसिंह चढ्डा के घर पहुंचे थे। उन्हें चढ्डा ने बताया कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का घर भी यही पास में है तो दिग्विजयसिंह उनके बंगले पर जा पहुंची जब दिग्विजयसिंह पहुंचे तब सुमित्रा महाजन कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत का इंतजार कर रही थी। ताई ने दिग्विजयय सिंह से पूछा आपका अचानक आना कैसे हुआ इस पर दिग्विजयसिंह ने कहा भाजपा सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दबाव बना रही है। उन पर मुकदमे लगा रही है। इसके बाद ताई ने कहा कि वे सुबह से उनसे (दिग्विजय सिंह) से बात करना चाह रही थी लेकिन वे खुद घर आ गए तो ताई ने कहा सरस्वती शिशु मंदिर पर उन्हें उलजलूल बयान नहीं देना चाहिए था। सरस्वती शिशु मंदिर तो देश की भावी पीढ़ी को भारतीयता के संस्कार देकर शिक्षित कर रहा है। यह सुनकर दिग्विजयसिंह सकपका गए।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3okcsgN
via IFTTT

Post a Comment