पंजाब | के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का एक नया वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चन्नी नववनिवाहित जोड़े को शादी की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में चन्नी दूल्हे और दुल्हन को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। बंठिडा की यात्रा कर रहे चन्नी ने मंडी कालन गांव पर जोड़े को देखकर अचानक गाड़ी रूकवा दी थी। अब इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं। इससे पहले चन्नी का भांगड़ा करते हुए वीडियो वायरल हुआ था।
पंजाब सरकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने इस घटना का वायरल वीडियो पोस्ट किया है जिसमें चन्नी शादीशुदा जोड़े से बातजीत और बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।
पंजाब सरकार ने वीडियो पोस्ट के साथ ही ट्वीट भी किया है। जिसके तहत बठिंडा दौरे पर गए मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी जब गांव मंडी कलां में पहुंचे तो उन्होंने वहां एक नवविवाहित जोड़े को देखा और अपने वाहन को रोकते हुए नव विवाहित जोड़े को बधाई दी। वीडियो में मुख्यमंत्री व्यक्ति को गले लगाते हुए और व्यक्ति का पत्नी को शगुन देते हुए भी दिख रहे हैं।
इस दौरान चन्नी पूछते हैं कि उनकी शादी कब हुई। जिस पर परिवार की एक महिला जवाब देती है कि शादी शनिवार को हुई थी। इसी तरह कुछ दिन पहले चन्नी ने कपूरथला में एक कार्यक्रम में छात्रों के साथ पंजाब के लोक नृत्य 'भांगड़ा' की प्रस्तुति दी थी।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3kJYa6V
via IFTTT

Post a Comment