दिल्ली :में मंगलवार शाम कुछ स्थानों पर हल्की तो कुछ जगहों पर तेज बारिश हुई। बारिश से पहले आसमान में छाए काले बादलों ने दिन में रही रात जैसा माहौल बना दिया था। राजधानी में सुबह बादल छाए हुए थे। अचानक आई बारिश के चलते जहां तापमान में गिरावट आई, वहीं लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है।
दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने कहा कि आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 83 दर्ज किया गया और राजधानी में 25 सितंबर तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/2XHVv4R
via IFTTT

Post a Comment