लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की खोयी हुई प्रतिष्ठा को पुनः हासिल कराने के लिए पूरे जी जान से पार्टी महासचिव एवं उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी सोमवार को अपने पांच दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची। करीब दो हफ्ते के अंतराल पर लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी एयरपोर्ट के बाद से वह सीधा जापलिंग रोड पर कौल हाउस गई। उनका आज कांग्रेस कमेटी के ऑफिस जाने का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। लेकिन कल मंगलवार सुबह से वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में बैठकों में शामिल होंगी।
कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक के काम का जायजा लेंगी। इसके साथ ही 2022 के चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगी। वहीं वह कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा और प्रदेश के विभिन्न शहरों में अपनी जनसभाओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ विस्तृत चर्चा करेंगी। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी की अन्तर्कलह से निपटने की है। माना जा रहा है कि लखनऊ प्रवास के दौरान वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ पुराने पदाधिकारियों से भी बातचीत कर सकती हैं। उनके रायबरेली तथा अमेठी भी जाने की संभावना हैं।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3zMhpkB
via IFTTT

Post a Comment