देश | उत्तर कोरिया ने देश की स्थापना की सालगिरह के अवसर पर सैन्य परेड का आयोजन किया। परेड देर रात राजधानी प्योंगयांग में कराई गई। इस कार्यक्रम में तानाशाह किम जोंग उन भी शामिल हुए। परमाणु हथियारों से लैस नॉथ कोरिया की एक साल के भीतर यह तीसरी सैन्य परेड है। यह देश इन इवेंट्स के जरिए अपनी मिसाइल डेवलेपमेंट की क्षमता को दिखाता है। कोरिया में परमाणु हथियारों और बैलिस्टिक मिसाइलों का निर्माण कार्य लगातार जारी है। इसे लेकर इस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाबंदियां भी लगी हैं।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3ngrNyv
via IFTTT

Post a Comment