नई दिल्ली । राज्य प्रशासन के अधिकारियों से सोमवार शाम लगभग 5:30 बजे एकनौसैनिक हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने के एक एसओएस अनुरोध के आधार पर परेशानीमें फंसे एक ग्रामीण की खोज और बचाव (एसएआर) के लिए पूर्वी नौसेना कमान नेमिशन के लिए तुरंत आईएनएस डेगा से एक उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर (एएलएच) तैनातकिया, यह ग्रामीण सुवर्णमुखी नदी के बीच में अचानक आई बाढ़ में फंसा हुआथा। स्थान (डेगा से लगभग 120 किमी) पर पहुंचने के बाद यहहेलीकॉप्टर गंभीर मौसम, भारी बारिश और गहन अंधेरे की स्थिति के कारणग्रामीण का पता नहीं लगा सका। इसके बाद लगभग 11 बजे बचाव अभियान शुरू करने के लिए उपयुक्त नाइट विजनउपकरणों के साथ एक सीकिंग 42सी हेलीकॉप्टर लॉन्च किया गया। इसी तरह केबरसात के मौसम और तेज हवाओं के बावजूद सीकिंग हेलीकॉप्टर ने खोजबीन की औरबचे हुए इस ग्रामीण का पता लगाया। ग्रामीण को लेने के लिए हेलीकॉप्टर बहुतकम ऊंचाई पर सुवर्णमुखी नदी में उसके ऊपर मंडराया। हेलीकॉप्टर आईएनएसडेगा में लौट आया जहां प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया और बाद में इसग्रामीण को आगे के चिकित्सा उपचार के लिए केजीएच में स्थानांतरित कर दियागया। उनके परिवार के सदस्यों को नौसेना वायु स्टेशन द्वारा उसके सुरक्षितरहने के बारे में सूचित किया गया है।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3om66O2
via IFTTT

Post a Comment