नई दिल्ली|के जहांगीरपुर स्थित गांव हसनपुर में सोमवार को चारा मशीन में साड़ी फंसने से एक महिला की गर्दन कटकर अलग हो गई। इस घटना को देख लोगों का दिल दहल गया। हादसे के बाद परिजनों में चीखपुकार मच गई। बताया गया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे गांव हसनपुर निवासी पूर्व प्रधान दलवीर सिंह के भाई सुभाष की पत्नी गायत्री देवी (56) चारा मशीन के पास खड़ी थी। उनका बेटा योगेश काटने के लिए मशीन में चारा लगा रहा था।
इसी दौरान अचानक गायत्री देवी की साड़ी मशीन में फंस गई।
अचानक झटका लगने पर वह मशीन पर गिर पड़ीं और उनका गला मशीन के अंदर जाने से धड़ से अलग हो गया। बेटे योगेश ने जब देखा तो उसकी चीख निकल गई।
उसकी चीख सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े।
लोगों की भीड़ जमा हो गई। दर्दनाक हादसे को जिसने भी देखा उसका कलेजा फट गया। चारों तरफ खून फैला हुआ था। मृतका के पति सुभाष गंगा स्नान के लिए अनूपशहर गए थे। घटना की सूचना देकर उन्हें वापस बुलाया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3ADkPYb
via IFTTT

Post a Comment