दुबई । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के स्पिनर युजवेंद्र चहल का लक्ष्य अब रविवार से शुरु हो रहे आईपीएल के बचे हुए सत्र में बेहतर प्रदर्शन करना है। चहल ने कहा कि इस साल आईपीएल के दूसरे चरण में भी वह पहले की तरह ही तेजी से विकेट लेने वाले गेंदबाज होंगे। अभ्यास सत्र में चहल ने ग्लेन मैक्सवेल की गेंदों का सामना भी किया। टीम के साथ पहले अभ्यास सत्र के बारे में उन्होंने कहा, ‘अच्छा लग रहा है। मैं अपनी गेंदबाजी से खुश हूं।' उन्होंने कहा, ‘जब आपको पता है कि अंकतालिका में आपकी स्थिति अच्छी है तो मनोबल अपने आप बढ़ा हुआ रहता है। लंबे समय बाद अच्छी गेंदबाजी करने से खुशी होती है। मैं इतना ही कह सकता हूं कि पुराना युजवेंद्र वापस आया है।'
चहल आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन कर भारतीय टीम में वापसी का प्रयास करेंगे। आईपीएल के पहले सत्र में वह विफल रहे थे और सात मैचों में चार विकेट भी ले पाये थे। मुख्य कोच माइक हेसन ने टीम की रणनीति को लेकर कहा, ‘अभ्यास की बात करें तो सभी को अपनी भूमिका पता है। हमने बैठकों में इस पर बात की है इसलिये नेट पर सभी को पता है किससे क्या उम्मीद है।' आरसीबी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है और उसका लक्ष्य इस बार खिताब जीतना है।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3EtSi9V
via IFTTT

Post a Comment