लखनऊ । कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी पार्टी की चुनावी तैयारियों का जायजा लेने सोमवार दोपहर बाद लखनऊ पहुंच रही हैं। उनकी बैठकों का दौर मंगलवार से शुरू होगा। इस दौरान वह संगठन की बैठकों में हिस्सा लेंगी। उनका तीन दिन के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है। हालांकि उनके एक हफ्ते तक लखनऊ में रुकने की संभावना है। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी पार्टी की चुनावी तैयारियों का जायजा लेने सोमवार दोपहर बाद लखनऊ पहुंच रही हैं। उनकी बैठकों का दौर मंगलवार से शुरू होगा। इस दौरान वह संगठन की बैठकों में हिस्सा लेंगी। उनका तीन दिन के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है। हालांकि उनके एक हफ्ते तक लखनऊ में रुकने की संभावना है। प्रियंका अपने दौरे में पार्टी की चुनावी तैयारियों का आकलन करने के लिए घोषणापत्र समिति और चुनाव समिति के साथ बैठकें करेंगी। इसके साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी राय जानेंगी। कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का रोडमैप भी फाइनल किया जाएगा। पार्टी ने अपनी प्रतिज्ञा यात्रा पितृपक्ष के कारण टाल दी है और यह यात्रा नवरात्रि में निकालने की तैयारी है। कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकालने के साथ ही हर मण्डल में एक बड़ी जनसभा भी करेगी। इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मौजूद रहेंगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू करीब 16 मंडलों की जनसभाओं के लिए तैयारी बैठकें कर चुके हैं और जिलों में भी जनसभा के लिए स्थल तय कर दिए गए हैं। 19 नवंबर को लखनऊ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रदेश स्तरीय रैली करने की योजना है। इससे पहले प्रियंका नौ सितम्बर को अपने तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ आईं थीं और उन्होंने मैराथन बैठकें कर कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा और जनसभाएं करने पर सहमति दी थी। वहीं प्रियंका गांधी 29 सितंबर को मेरठ से चुनावी दौरा शुरू करेंगी। विधानसभा चुनाव का बिगुल क्रांतिधरा से 29 सितंबर को फूंका जाएगा। दो अक्तूबर को वाराणसी में महारैली को वह संबोधित करेंगी। सात अक्तूबर को आगरा और 16 अक्तूबर को प्रयागराज में रैली करेंगी। मेरठ में कांग्रेसियों ने रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक लाख लोगों की भीड़ जुटने का दावा किया जा रहा है।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3AP8SyO
via IFTTT

Post a Comment