लखनऊ । उत्तर प्रदेश कोरोना संक्रमण अब दम तोड़ने की कगार पर है। राज्य में बीते 24 घण्टों में सिर्फ 13 नए मरीज मिले हैं। सूबे में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 98.7 प्रतिशत है। जबकि कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या मात्र 94 रह गयी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 04 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 94 है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 98.7 प्रतिशत है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 1,74,160 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 08 करोड़ 23 लाख 19 हजार 489 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं। केन्द्र व राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से निर्माणाधीन 548 में से अब तक 505 ऑक्सीजन प्लाण्ट क्रियाशील हो चुके हैं।
वहीं प्रदेश के अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, बदायूं, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, बहराइच, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गोण्डा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कौशाम्बी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मीरजापुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, संतकबीर नगर, शामली, श्रावस्ती, सीतापुर, सोनभद्र और उन्नाव जिलों में कोविड का एक भी मरीज नहीं है। राज्य में शुक्रवार तक 12 करोड़ 44 लाख 49 हजार कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गईं। 09 करोड़ 54 लाख से अधिक लोगों वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त हो चुकी है। 02 करोड़ 90 लाख से अधिक लोगों ने टीके की दोनो डोज प्राप्त कर ली हैं। इस प्रकार लक्षित आयु वर्ग के 64.74 प्रतिशत ने एक डोज तथा 19.68 प्रतिशत लोगों ने टीके की दोनों डोज लगवा ली हैं।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3vFYJTl
via IFTTT

Post a Comment