हरियाणा |के रोहतक निवासी रोहित का कत्ल करने वाला 'गदर गैंग' का सरगना नवीन जाट 17 से ज्यादा हत्याएं कर चुका है। पुलिस की पूछताछ के दौरान उसने यह बात कबूली है। एसटीएफ और थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने गुरुवार देर रात एलजी गोल चक्कर पर उसे गिरफ्तार किया था। सोनीपत निवासी नवीन जाट पर 50 हजार का इनाम भी घोषित है। एसटीएफ के मुताबिक, वह अपने दुश्मनों को डुबाकर मारता है।
21 वर्षीय रोहित का शव 27 जुलाई को नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के नाले में मिला था। इसके बाद उसके पिता राजभवन ने तहरीर दी थी, जिसके ढाई माह बाद सात अक्टूबर को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पाण्डेय ने बताया कि सूचना मिली थी कि नवीन जाट किसी काम से दिल्ली जाने वाला है। इसके बाद एसटीएफ की मेरठ यूनिट और नॉलेज पार्क पुलिस हरकत में आ गई। गुरुवार देर रात एलजी गोल चक्कर पर एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक से सूरजपुर की तरफ जाता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पिस्टल, चार कारतूस, मोबाइल, बाइक और 500 रुपये मिले हैं
बता दें कि रोहित मूल रूप से रोहतक जिले के भलौट का रहने वाला था। उसके पिता राजभवन के मुताबिक, 24 जुलाई को वह रोहतक के आसन गांव निवासी सौरभ उर्फ सिक्कू से मिलने के लिए निकला था और फिर वह वापस नहीं लौटा।पुलिस ने बताया कि नवीन ने रोहित की हत्या अपने छह साथियों के साथ मिलकर 24 जुलाई की रात दिल्ली के थाना समयपुर बादली के सेक्टर-34 में स्थित डीडीए फ्लैट में की थी। उसने रोहित को पानी के टब में डुबोकर मार डाला था। उसी रात नवीन साथियों की मदद से शव को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के एपीजे स्कूल के सामने नाले में फेंककर फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि एक लड़की के जरिये नवीन ने रोहित को दिल्ली बुलाया था।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3Du06r0
via IFTTT

Post a Comment