बिलासपुर | जिले में अब तक 12 लाख 97 हजार 229 लोगांे को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। इसमें स्वास्थ्य विभाग को नौ महीने का समय लगा है। इसमें नौ लाख 15 हजार 905 को पहली और तीन लाख 81 हजार 324 लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा 18 से 44 वर्ष वाले युवाओं को टीके लगे हंै। कुल पांच लाख 20 हजार 59 लोगों ने पहली और एक लाख 45 हजार 986 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।
इसके बाद 45 से 59 वर्ष वाले दो लाख 40 हजार 986 लोगों ने पहली और एक लाख 70 हजार 757 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में एक लाख 22 हजार 658 को पहली और 36 हजार 895 को दूसरी डोज लगाई गई है। इसी तरह 19 हजार 579 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली और 18 हजार 709 दूसरी डोज लगवा चुके हंै। वहीं 12 हजार 623 फ्रंटलाइन योद्धाओं को पहली और आठ हजार 977 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डा. मनोज सैमुअल ने बताया कि तीसरी लहर के आने से पहले तक 70 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में अब पहली डोज वालों को टीका लगाने की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, ताकि जल्द से जल्द तब तक 70 प्रतिशत को दोनों डोज लग जाए। वहीं जिन्हें टीका नहीं लगा है उन्हें टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में भी लोगों को जागरूक कर टीकाकरण केंद्र ल ेजाकर टीका लगवाया जा रहा है। जल्द ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3AmfVhn
via IFTTT

Post a Comment