भोपाल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए UPSC 2020 में चयनित 37 युवा सफलता का मंत्र देंगे। इसके लिए बुधवार को मध्यप्रदेश शासन द्वारा सफलता के मंत्र नाम से एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भोपाल के मिंटो हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र ऑनलाइन जुड़ सकें। शासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के करीब 20 लाख छात्र इससे जुड़ेंगे। कार्यक्रम में सफलता पाने वाले 37 में से 34 युवा शामिल हो रहे हैं। यह सभी एक घंटे तक UPSC की तैयारी करने वाले छात्रों के सवालों के जवाब देंगे।
UPSC 2020 में मध्य प्रदेश से रिकार्ड 37 युवाओं को चयन हुआ है। राज्य सरकार इन सभी का बुधवार को सम्मान करेगी। भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम में UPSC की तैयारी करने वाले 200 छात्र शामिल होंगे। इसके अलावा स्कूल शिक्षा विभाग के 5 लाख और उच्च शिक्षा विभाग के 15 लाख छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम में ऑनलाइन देख सकेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार दोपहर 3 बजे करेंगे।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC 2020) के रिजल्ट में मध्यप्रदेश के नाम एक रिकॉर्ड बन गया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में इस बार मध्यप्रदेश को दोगुना से ज्यादा 37 होनहार युवाओं ने सफलता हासिल की। पहली बार मध्यप्रदेश के सफल उम्मीदवारों का यह आंकड़ा आया है। अब तक हर साल 14 से 15 सिलेक्शन ही होते रहे हैं।

from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3DBoOpe
via IFTTT

Post a Comment