पेइचिंग । चीन की एक दुल्हन ने 60 किलो सोने के आभूषणों से श्रंगार क्या किया कि उसका चलना भी मुश्किल हो गया। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दुल्हन ने अपनी शादी के दिन 60 किलो सोने के गहने पहने। हुबेई प्रांत की रहने वाली इस दुल्हन को शादी वाले दिन सब देखते ही रह गए। 30 सितंबर को अपनी शादी में पहने भारी भरकम जेवरों के चलते दुल्हन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में दुल्हन शादी की सफेद ड्रेस और हाथों में गुलाब के फूलों का एक गुलदस्ता पकड़े नजर आ रही है। गहनों के वजन के चलते दुल्हन का हिलना भी मुश्किल था और चलने के लिए वह दूल्हे की मदद ले रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुल्हन को ये जेवर उसके पति ने दहेज के रूप में दिए थे। दूल्हे ने उसे सोने के 60 नेकलेस दिए और प्रत्येक का वजन एक किलोग्राम था। नेकलेस के अलावा वह हाथों में भारी कंगन भी पहने हुए है।
कंगन दूल्हे के परिवार ने उसे तोहफे में दिए थे। बताया जा रहा है कि दूल्हा के परिवार बेहद अमीर है। अक्सर लोग जेवर सामाजिक तौर पर लोगों को दिखाने के लिए पहनते हैं लेकिन इस दुल्हन को देखकर शादी में आए लोगों को तरस आ रहा था। शादी में आए एक मेहमान ने दुल्हन से मदद के लिए पूछा जिस पर उसने मुस्कुरा कर मना कर दिया। उसने कहा कि वह ठीक है और शादी के रीति-रिवाजों का पालन करना जारी रखेगी। स्थानीय लोग यहां सोने को 'गुड लक' का प्रतीक मानते हैं। यहां लोगों के लिए सोना वैभव और अमीरी की निशानी भी है। लोग बुरी आत्माओं और बुरी किस्मत से छुटकारा पाने के लिए भी सोने का इस्तेमाल करते हैं। ढेरों नेकलेस और कंगन पहने हुए दुल्हन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3pfk0BQ
via IFTTT

Post a Comment