दिल्ली । छावला इलाके में जन्मदिन की पार्टी में गाना बजाने को लेकर विवाद में तीन दोस्तों ने अपने ही एक दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपितों ने शराब की बोतल से उनके सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। घायल युवक ने किसी तरह से वहां से भागकर अपनी जान बचाई और दोस्तों की मदद से अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
बुधवार रात आठ बजे पुलिस को राव तुलाराम अस्पताल से सूचना मिली कि कुछ लड़कों ने अपने दोस्त पर शराब की बोतल तोड़कर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। अस्पताल में इलाज करवा रहे धर्मवीर ने पुलिस को बताया कि वे खेतीबाड़ी करते हैं। बुधवार को गांव के ही उनके दोस्त का जन्मदिन था।
समयपुर बादली इलाके में एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उधार के रुपये मांगने पर दो दोस्तों को चाकूओं से गोद डाला। हमले के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। समयपुर बादली थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को उत्तर प्रदेश के मथुरा से दबोच लिया, जबकि मुख्य आरोपित समेत तीन आरोपितों की तलाश की जा रही है।
*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3putRnN
via IFTTT

Post a Comment