पटना | नवरात्र शुरू होने के साथ ही पटना पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। सप्तमी, अष्टमी, नवमीं और दशमी के दिन पुलिस अलर्ट रहेगी। पटना पुलिस ने मुख्यालय से तीन हजार अतिरिक्त जवान मांगे हैं। इसके अलावा 20 डीएसपी भी मुख्यालय से मांगे गये हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो सके।
100 बाइक सवार जवानों को पर्व के दौरान तैनात किया जायेगा। सभी 10-10 की संख्या में गश्त करेंगे। प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त बलों की तैनाती की जायेगी। सड़क पर घूमने वाले बाइकर्स गैंग और अन्य असामाजिक तत्वों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है।
क्यूआरटी को शहर के सभी जगहों पर लगाया गया है। पर्व के दौरान पुलिस सीसीटीवी कैमरे से पूरे शहर पर नजर रख रही है। सभी थानेदारों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये हैं। पुलिस अफसरों ने यह साफ किया है कि अगर किसी की बाइक पकड़ी गयी तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। पर्व के बाद ही गाड़ी छूटेगी। उसके पहले गाड़ी का पूरा वेरीफिकेशन होगा।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3Dnwqvk
via IFTTT

Post a Comment