भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अभिनेता श्री अरविंद त्रिवेदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री अरविंद त्रिवेदी ने रामायण धारावाहिक में अपने जीवंत अभिनय से दर्शकों के हृदय में अमिट छाप छोड़ी। वे असाधारण अभिनेता थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3AoT8Bk
via IFTTT

Post a Comment